फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक पर हमले के विरोध में घेरा थाना

Sun, 23 Aug 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पचदेवरा के रोजगार सेवक पर हुये हमले के विरोध में ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को पयागपुर थाने का घेराव किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


पयागपुर के ग्राम पचदेवरा के रोजगार सेवक संतोष तिवारी चैसार गांव के बीएलओ बनाये गये हैं। 20 अगस्त को संतोष चैसार गांव में वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाबत लेकर गांव गये थे। वहां क्षेत्र के कुछ अराजक तत्वों ने उनको जबरन मारपीट कर बंधक बनाते हुये दावा आपत्ति के आवेदन पर हस्ताक्षर करा लिया था।

घटना की लिखित सूचना देने के बावजूद थाने पर मुकदमा दर्ज न होने पर रविवार को रोजगार सेवक भड़क उठे। सभी ने संघ की अगुवाई में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुये पयागपुर थाने का घेराव किया। रोजगार सेवकों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुये जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि अगर शीघ्र मुकदमा दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार नही किया तो सभी बीएलओ के कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन के दौरान दीपक सिंह सेंगर, सुरेश यादव, प्रदीप दूबे, रमेश शुक्ला, रामगोपाल व रमेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें