फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ठेका मजदूरों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध

विज्ञापन
बहराइच में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते एमआर संघ के पदा​धिकारी। - फोटो : बहराइच में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते एमआर संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन, बहराइच यूनिट ने नोएडा में ठेका मजदूरों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की है। संगठन ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा। संगठन के सचिव अविनाश त्रिपाठी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में ठेका मजदूरों पर हुई कार्रवाई को बर्बर बताते हुए कड़ा विरोध जताया। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में मजदूरों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसमें प्रशासन द्वारा करीब 400 मजदूरों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कुछ श्रमिक संगठनों के नेता भी शामिल थे।
विज्ञापन


संगठन ने आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों को 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कराया जाता है और उन्हें पीएफ, ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं। इसी के विरोध में देशभर में राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया गया। ज्ञापन में न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये निर्धारित करने, 8 घंटे का कार्यदिवस लागू करने, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष रामजी पाठक, सचिव तैयब अली, उपाध्यक्ष जिशान रिजवी, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें