फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, सात अपराधियों की कुर्क हुई संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में अपराधियों पर जिला प्रशासन ने तेजी से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सात अपराधियों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के खालिदपुर गांव निवासी शहजादे पुत्र शौकत, हफीजुल्ला पुत्र बेचू, अनिलमुल्ला पुत्र खालिक व अकबरपुर बुजुर्ग के हकीमुद्दीन पुत्र इब्राहीम के एक-एक मकान पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के भवानीपुरवा गांव निवासी परवेज पुत्र बहाजुल हक की ग्राम घवरिया स्थित कृषि भूमि, एक मकान, थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत गंजजलालपुर के बबलू खान पुत्र वहीद खान की ग्राम पुरैनी स्थित जमीन, मोटरसाइकिल, मकान और पहाड़पुरवा दा0 बिराहिमपुर बेलहौरा के राजू पुत्र गोबरे का एक पक्का मकान व मोटरसाइकिल को कुर्क किया गया है। डीएम शंभु कुमार द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें