बहराइच। पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने बुधवार देर रात कानून व्यवस्था के मद्देनजर चार एसओ को इधर-उधर करते हुए स्वाट टीम गठित कर दी है।
दो नए दरोगा को भी एसओ बनाया गया है। एसपी की ओर से दरगाह थानाध्यक्ष को हटाकर चौकी इंचार्ज बनाए जाने पर जरूर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
एसपी ने बुधवार देर रात कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया।
एसपी ने हरदी के एसओ बीके यादव को बौंडी और बौंडी एसओ पवन कुमार सिंह को हरदी का एसओ बना दिया है।
हुजूरपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह को पयागपुर और कोतवाली देहात के एसआई परवेज अहमद को हुजूरपुर का नया एसओ बनाया गया है। एसओ पयागपुर रहे एसआई संजय दूबे को टीम का प्रभारी बना दिया गया है।
भग्गड़वा चौकी इंचार्ज रहे एसआई अखिलेश मिश्रा को दरगाह एसओ का प्रभार दिया गया है, जबकि यहां पर रहे एसओ संजय मिश्रा को भग्गड़वा चौकी इंचार्ज बना दिया गया। हालांकि एसओ संजय मिश्रा के स्थानांतरण की चर्चा पुलिस महकमे में जरूर रही।