बहराइच। लोडर ने सवारियों से भरे ई रिक्शा को बृहस्पतिवार को हसलिया के पास टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, टक्कर मारने वाले चालक को लोडर सहित पकड़ लिया गया है।
मूर्तिहा थानाक्षेत्र के बोझिया गांव निवासी महिला सुदामा (50), ई रिक्शा से अपनी गर्भवती बहू शांति (38), पोता भीम (7) के साथ मिहींपुरवा बहू की दवाई लेने जा रही थीं। जब ई रिक्शा मोतीपुर थानाक्षेत्र के हसुलिया गांव के पास पहुंचा, तभी लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक मैकूलाल (35) सहित सभी लोग घायल हो गए। डाक्टरों ने शांति को मृत घोषित कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति ब्रजेश लखनऊ में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाले लोडर को चालक सहित गिरफ्तार कर लिया है। मोतीपुर प्रभारी निरीक्षक दद्न सिंह का कहना है कि चालक को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है।