फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम भर्ती कराई गई गर्भवती की ऑपरेशन के दौरान देर रात मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत होने के बाद उसे लखनऊ रेफर किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर घर भेजा।
विज्ञापन


रामगांव के मुड़कटिया निवासी संगीता (29) नौ माह की गर्भवती थीं। बृहस्पतिवार शाम उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन उन्हें लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने संगीता की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया। देर रात चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन करने की बात परिजनों को बताई, लेकिन ऑपरेशन के दौरान संगीता की मौत हो गई। पति बरातीलाल ने बताया कि रात 10 बजे के बाद चिकित्सकों ने संगीता को लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
बरातीलाल ने बताया कि परिजनों को दिखाने के लिए उनकी मृत पत्नी का शव वेंटीलेटर पर रख दिया। संगीता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर रात लगभग 12 बजे एंबुलेंस से मृतका के शव को घर भिजवाया।
विज्ञापन


शिकायत पर होगी जांच
इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है। महिला का यह तीसरा ऑपरेशन था। ऑपरेशन से पूर्व ही बच्चेदानी फट जाने से महिला की मौत हुई है। यदि परिजन लिखित में अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं तो जांच कराई जाएगी। - डॉ. एमएमएम त्रिपाठी, सीएमएस, बहराइच।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें