फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा

Tue, 15 Oct 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सास ने एंबुलेंस न मिलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में रविवार की रात प्रसव के लिए एक महिला को भर्ती कराया। प्रसव के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस बीच प्रसूता की मौत हो गई। जबकि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। परिवारीजनों का आरोप है कि एंबुलेंस न मिलने की वजह से प्रसूता की मौत हुई है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी आपदा (25) पत्नी सलमान को रविवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स नेहा व श्रद्धा ने प्रसव कराया। इस दौरान उसने नवजात बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की सास तारा का आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस की मांग की, तो एंबुलेंस कर्मियों ने रात में मेडिकल कॉलेज ले जाने से इंकार कर दिया। वह एंबुलेंस से बहू को ले जाने के लिए मांग करती रही, इस बीच उसकी बहू ने दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिवारीजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप बेबुनियाद
लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। प्रसव के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, किंतु परिजनों ने रात में जाने से इंकार कर दिया था। मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर काफी कम था। जिससे उसकी हालत और भी नाजुक हो गई थी। तमाम प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। -डॉ. थानेदार, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें