फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में नमाज अदा कर मांगी गई अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
बहराइच में बुधवार को बकरीद की नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद देते बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बुधवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों ने घर में नमाज अदा कर देश की सलामती के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी। 50 से कम लोगों ने ही मस्जिद में नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की। घर के बड़े लोगों ने बच्चों को ईदी दी तो सभी चहक उठे। देर रात तक लोग सेंवइयों की दावत में शामिल होते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर जिले भर में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण इस बार भी बकरीद सार्वजनिक रूप से नहीं मनाई जा सकी। बुधवार सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में ईद की नमाज के लिए घरों की साफ-सफाई शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने परिवारीजनों के साथ नमाज अदा की और कोरोना के खात्मे के साथ देश की सलामती की दुआ मांगी। घरों में व बंद जगहों पर ही कुर्बानी हुई। सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजने का सिलसिला जारी रहा। लोग अपने परिवार के साथ ही घर में बने व्यंजनों का लुत्फ उठाते रहे।
शहर के सौदागर मस्जिद, नानपारा मस्जिद, अलम शहीद, मोती मस्जिद व चांद मस्जिद समेत अन्य मस्जिद में 50 से भी कम लोगों ने नमाज अदा की। वहीं ग्रामीण अंचल के नानपारा, मटेरा, रिसिया, रुपईडीहा, कैसरगंज, महसी, विशेश्वरगंज व बौंडी समेत अन्य जगहों पर भी हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया गया। पर्व के मद्देनजर पुलिस का सख्त पहरा रहा। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार नानपारा में बारिश के दौरान छाता लेकर मस्जिद के आसपास कोतवाल नानपारा संजय सिंह के साथ मुस्तैद रहे। एसपी सुजाता सिंह भी पल-पल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें