फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के पांच लाभार्थियों के वीडीओ ने गबन की दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर के पांच ग्रामीणों को तीन माह पूर्व प्रधानमंत्री आवास मिला था। चार के खाते में दो किस्त की रकम 1.10 लाख रुपये भेज दी गई। जबकि एक लाभार्थी के खाते में 70 हजार भेजा गया था। लेकिन किसी ने आवास नहीं बनवाया। इस पर वीडीओ ने नोटिस भेजा। तीन बार नोटिस भेजने के बाद भी किसी ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने केस दर्ज करवाने के लिए थाने में तहरीर दी है। पयागपुर विकासखंड अंतर्गत खजुरी गांव निवासी खुशबू पत्नी निरंजन को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। इसके अलावा त्रिकोलिया निवासी राजेश सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद, हरिश्चंद्र पुत्र रामराज, मोहनपुर माफी गांव निवासी रामलाल पुत्र लखन और रामकिशुन पुत्र रामछीबले को आवास के लिए चयनित किया गया।
चार लाभार्थियों के खाते में 1.10-1.10 लाख रुपये तथा एक लाभार्थी को 70 हजार रुपये आवास का का भेज दिया गया था। लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी किसी ने आवास का निर्माण नहीं कराया। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक सिंह की जांच में हुई। जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने सभी लाभार्थियों को नोटिस भेेजा।
विज्ञापन

तीन-तीन बार नोटिस भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने बुधवार को थाने में सभी लाभार्थियों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि वह जरूरी काम से मीटिंग में हैं। मीटिंग से आने के बाद केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
रामलाल रह रहा बाहर
ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मोहनपुर माफी गांव निवासी रामलाल पुत्र लखन को आवास का 70 हजार दिया गया। लेकिन निर्माण नहीं शुरू कराया। इस पर उसे नोटिस दिया गया। जांच की गई। जांच में पता चला कि रामलाल दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें