फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कुर्बानी करने पर प्रधान दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईर्डीहा (बहराइच)। थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए क्राइम प्रभारी ने कहा कि कुर्बानी खुले में न किया जाए। खुले में कुर्बानी होने की सूचना ग्राम प्रधान पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि कोरोना के चलते सभी मॉस्क का प्रयोग करें, एकसाथ न चलें। जिससे संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान, विधायक प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्राइम प्रभारी अजय तिवारी ने कहा कि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। कुर्बानी खुले स्थान पर न करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालें, जिससे आपस में विवाद हो।
क्राइम प्रभारी ने कहा कि कुर्बानी खुले में होने की सूचना ग्राम प्रधानों द्वारा पुलिस को दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए एकसाथ लोग एकत्रित न हों। मॉस्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलें। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान बाबागंज चौकी इंचार्ज शिवनाथ गुप्ता, सतेंद्र यादव, हरीश सिंह, रंजय साहनी, जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज कशीद, अनवर, पसी कमेटी अध्यक्ष कमल मदेशिया, समाजसेवी सुशील बंसल, आरएसएस के आनंद पाठक, उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजय वर्मा, रमेश कुमार अमलानी समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष ने किया बहिष्कार
थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक का विधायक प्रतिनिधि व प्रधान संघ अध्यक्ष हरीश चंद्र वर्मा ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। अध्यक्ष का कहना है कि बैठक में क्षेत्र के कई प्रधान नहीं शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में रंजीतबोझा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि काले रायनी को पुलिस ने फर्जी मुकदमे में फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें