फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप अध्यक्ष और बैजनाथ बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारत विकास परिषद शाखा बहराइच की बैठक शनिवार को असाम रोड स्थित सेवा संस्थान कार्यालय में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सेवा कार्य की रूपरेखा तय की गई। इसमें प्रदीप केडिया को अध्यक्ष और बैजनाथ को सचिव नामित किया गया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के संरक्षक राकेश रस्तोगी, शीतल प्रसाद, रामगोपाल अग्रवाल आदि ने दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप केडिया को अध्यक्ष, बैजनाथ रस्तोगी को सचिव नामित किया गया। जिला सचिव जयप्रकाश सक्सेना ने बीते वर्ष और वर्तमान सत्र के सेवा कार्य व प्रदीप ड्रोलिया ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। शाखा सचिव बैजनाथ रस्तोगी ने आगे होने वाले सेवा कार्य की योजना प्रस्तुत की। बैठक में संतराम सिंह, कैलाश डालमिया, मुरली मातनहेलिया, अजय ड्रोलिया, जयप्रकाश सक्सेना, आनंद गोंड, हेमा निगम, शैलेंद्र गुप्ता, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें