फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से 20 घरों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के हमजापुरा मोहल्ले में पोल के अभाव मेें केबिल टूटने से 20 घरों की बिजली आपूर्ति 15 दिन से ठप है। मोहल्ले वालों द्वारा कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होने पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हमजापुरा में बीते 27 जनवरी को केबिल टूटने से 20 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दी। इस पर बिजलीकर्मी केबिल को घरों के सामने बांधकर चले गए। इससे कुछ लोग अपने घरों का दरवाजा नहीं खोल पा रहे हैं। हालात ये हैं कि 15 दिन बीतने को हैं मगर अब तक केबिल दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे इन घरों की विद्युत आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी।
मोहल्ले के लोगों ने आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमारी रस्तोगी को मामले की जानकारी दी। इस पर जिलाध्यक्ष ने एक्सईएन से संपर्क कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें