फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा की विद्युत आपूर्ति ठप

Sun, 28 Aug 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से लाकर नानपारा उपकेंद्र में स्थापित किया गया 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर संचालित करते ही खराब हो गया। इससे नानपारा की बिजली गुल हो गई। ढाई लाख आबादी करीब 24 घंटे से बिजली के लिए परेशान है। ट्रासंफार्मर को वापस लखनऊ भेज दिया गया। 
विज्ञापन


नानपारा उपकेंद्र से 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति हो रही थी।अक्सर लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या को देखते हुए 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी देने के साथ लखनऊ से ट्रांसफार्मर दो माह पूर्व नानपारा भेजा गया था।

पावर कार्पोरेशन ने चार दिन का रोस्टर जारी कर ट्रांसफार्मर स्थापित करने की कवायद शुरू की। शनिवार शाम ट्रांसफार्मर लगाने के बाद संचालित करने की तैयारी हुई। इस मौके पर लखनऊ से एसी ट्रांसमिशन नवीन रंजन, अधिशासी अभियंता केशव, संजय सिंह, एक्सईएन बहराइच आरिफ अहमद समेत कई अभियंत उपकेंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर में जैसे ही बिजली संचालित की गई, उसने तेज आवाज के साथ काम करना बंद कर दिया। देर रात तक अधिकारियों की टीम दुरुस्त करने में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रासंफार्मर को वापस लखनऊ भेज दिया गया। ट्रांसफार्मर संचालित न होने से नानपारा क्षेत्र की बिजली गुल हो गई है।

ढाई लाख की आबादी प्रभावित है। 24 घंटे में महज डेढ़ घंटे विद्युत सप्लाई दूसरे फीडर से की गई। एसडीओ अताउल्ला जफर ने बताया कि पुराना ट्रांसफार्मर पुन: स्थापित कराने में तीन दिन का समय लगेगा। ऐसे में नानपारा उपकेंद्र से 20 एमवीए के ट्रासंफार्मर से नानपारा, मटेरा, बंजारनटांडा, मोतीपुर व रायबोझा को अलग-अलग शिफ्टों में आठ-आठ घंटे ही आपूर्ति की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें