फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 18 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

Sun, 11 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बाबागंज के रामनगर में बिजली विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/बौंडी। आंधी-बारिश में क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत में देरी से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात तेजवापुर के हरियाली फीडर से जुड़े गांवों के लोगों ने टिकोरा मोड़ पर बहराइच-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एंबुलेंस और रोडवेज बसें भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र तेजवापुर के हरियाली फीडर से जुड़े हेमरिया, टिकोरा और सिसई हैदर समेत करीब आधा दर्जन गांवों में 18 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे टिकोरा मोड़ पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त होने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारी फोन नहीं उठाते।

जाम से लखनऊ रोड पर मरौचा से गोलवाघाट और सीतापुर रोड पर टिकोरा से मानपुरवा तक वाहनों की कतारें लग गईं। करीब पांच किलोमीटर तक जाम में एंबुलेंस, रोडवेज बसें और भारी वाहन फंसे रहे। सूचना पर टिकोरा मोड़ चौकी और देहात कोतवाली की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने ग्रामीणों को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब एक बजे जाम खुला और यातायात सामान्य हुआ।

अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया कि टिकोरा क्षेत्र में आंधी-पानी से क्षतिग्रस्त लाइन दुरुस्त कर ली गई है। उनके अनुसार, अब सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें