फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आलू किसानों को मिलेगा उपज का उचित मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आलू उत्पादक किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने और शीतगृह का किराया चुकाने में राहत देने के लिए सरकार ने नवीन भामाशाह भाव स्थिरता योजना और भंडार प्रभार में अनुदान योजना शुरू की है। योजना के तहत एफएक्यू गुणवत्ता के 30 से 80 एमएम आकार वाले आलू पर भी किसानों को अनुदान का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि भाव स्थिरता योजना के तहत किसान की उत्पादन लागत के 25 प्रतिशत या उत्पादन लागत और बिक्री दर के बीच के अंतर में से जो राशि कम होगी, उतनी धनराशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। इससे बाजार भाव कम रहने की स्थिति में किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज शुल्क अनुदान योजना के तहत किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सहायता दी जाएगी। अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्रफल और 200 क्विंटल आलू पर कुल 20 हजार रुपये तक का अनुदान मिल सकेगा। दोनों योजनाओं से किसानों को उत्पादन लागत और बिक्री दर के अंतर से होने वाले नुकसान के साथ ही शीतगृह किराये के बोझ से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। स्वीकृत अनुदान की राशि किसान के आधार से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी, कोल्ड स्टोर की रसीद, गेट पास, लॉट नंबर और भुगतान रसीद आवश्यक होगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित अभिलेख जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें