कतर्नियाघाट जंगल के उस पार नेपाल बार्डर पर बसे भरथापुर गांव में सजाई गई नाव से जाती पोलिंग पार्
बहराइच। कर्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र भरथापुर गांव नदी के उस पर बसा हुआ है। रविवार को जिला प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान जब भरथापुर गांव के लिए नाव के माध्यम से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई, तो इस दौरान प्रशासन ने नाव को खूब सजाकर उससे पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। इस मौके पर पाेलिंग पार्टियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। संवाद