रुपईडीहा में रविवार को चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा सील होने पर लगी ट्रकों की लाइन व पसरा सन्ना
नेपाल सीमा पर ड्रोन कैमरों से संदिग्धों व अराजक तत्वों पर रखी जा रही नजर
सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद शुरू हो सकेगा आवागमन
रूपईडीहा (बहराइच)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शनिवार की शाम बंद कर दी गई थी। जिसके चलते रूपईडीहा बाजार में भीड़भाड़ कम रही और दुकानों पर भी ग्राहक नाममात्र के ही नजर आ रहे थे। जिसके चलते सोमवार को रूपईडीहा बाजार की दुकानों को व्यापारियों ने बंद रखा। वहीं दुकानें बंद होने व बाॅर्डर पर आवागमन ठप होने से सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा और बंदी का असर पूर्ण रूप से नजर आया। बंदी का तीसरा दिन होने से बाॅर्डर पर वाहनों की कतारें भी लंबी होती नजर आईं। सोमवार की शाम मतदान संपन्न होने के बाद आवागमन शुरू होगा।जिले में सोमवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण व सुरक्षित कराने के उद्देश्य से 72 घंटे के लिए सीमाएं बंद कर दी गईं हैं। जिसके चलते एसएसबी व पुलिस के जवान विशेष सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी करते नजर आए। वहीं सीमा क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों आदि से अराजक तत्वों व संदिग्धों पर निगहबानी भी रखी जा रही है। रूपईडीहा में रविवार को दुकानदारी न होने की वजह से अधिकतर दुकानें बंद रहीं। जिसकी वजह से प्रमुख सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा नजर आया। 42वीं वाहिनी कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि बंदी की जानकारी सीमा के दोनों ओर के लोगों को हो गई है। जिसके चलते सोमवार को बाॅर्डर पर भी बहुत कम ही लोग नजर आए। वहीं इमरजेंसी वाहनों दूध, सब्जी, पेट्रोल, एंबुलेंस आदि को प्रतिदिन की भांति आवागमन करने दिया गया।