फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कराने को पोलिंग पार्टियां मुस्तैद

Thu, 08 Oct 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना के 11 न्याय पंचायत व 81 ग्राम पंचायतों सहित 105 राजस्व गांव में क्षेत्र पंचायत के 106 तथा जिला पंचायत के पांच सदस्यों के लिए शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


वहीं गिलौला के 11 न्याय पंचायत व 87 ग्राम पंचायतों सहित 111 राजस्व गांव में क्षेत्र पंचायत के 102 तथा जिला पंचायत के चार सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा।

इकौना में एक लाख 55 हजार 243 मतदाता व गिलौला में एक लाख 41 हजार 55 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके गुरुवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इनमें गिलौला के लिए 221 व इकौना के लिए 224 पोलिंग पार्टियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


चुनाव में गड़बड़ी की इन नंबरों पर दें सूचना

श्रावस्ती। इकौना व गिलौला विकास क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विशेष चौकसी बरतने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मोबाइल व बेसिक नंबर जारी किया है। जिस पर चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की सूचना फोन अथवा एसएमएस के माघ्यम से दी जा सकती है। जिस पर तत्काल कार्रवाई होगी। 

यह जानकारी देते हुए  जिला निर्वाचन अधिकारी आर. विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी बरतने के लिए खूफिया पुलिस को तैनात किया गया है।

जो मतदाता के रूप में बूथों पर रह कर प्रशासन को पल-पल की जानकारी देते रहेंगे। मतदान के दौरान कोई समस्या पैदा होने पर कोई भी व्यक्ति 9410200403 अथवा 9450749243, 07408678403 पर सूचना फोन अथवा एसएमएस के माध्यम से दे सकता है।

इसके साथ ही 05250-222102, 222103, 222288 पर सूचना दे सकता है ताकि तत्काल समस्या का निराकरण कराया जा सके। इसके साथ ही सभी जोनल व सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें