फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वीडियो वायरल होने पर घेरा थाना, तीन गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
थाने में जमा भीड़।     - स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
हुजूरपुर। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार रात आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने पर एक समुदाय के लोग भड़क उठे। गुस्साए लोग रात में ही काफी संख्या में थाने पहुंच गए। सभी ने चार युवकों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आनन-फानन चारों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। चौथे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गोबरहा निवासी आसिफ सिद्दीकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उनके मोबाइल पर एक वीडियो मिला। आरोप है कि वीडियो में कुछ युवक सार्वजनिक रूप से उनके समुदाय के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले अपशब्द कह रहे थे।


तहरीर के जरिये यह भी कहा गया है कि संबंधित युवकों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे समुदाय में आक्रोश फैल गया और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि कुट्टी बाजार, रानीपुर निवासी सूरज सैनी, शिवम कौशल, कुलदीप जायसवाल और धर्मेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रात में ही दबिश देकर शिवम, कुलदीप व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, सूरज की तलाश जारी है।


मामले की जांच उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस वीडियो के मूल स्रोत और उसके प्रसार की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो किन-किन माध्यमों से फैलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें