बहराइच। जिले में धड़ल्ले से हो रही वाहनों की चोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने जिलेवासियों से मदद मांगी है। पुलिस ने तीन वाहन चोरों की फोटो जारी की है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में चोरों ने कई बाइकों पर हाथ साफ किया है। खास कर मेडिकल काॅलेज से चोरों ने कई बाइकें उड़ाई हैं। वाहन चोरी के दौरान तीन चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। जिन्हें पुलिस ढूंढ़ रही है। वहीं अब पुलिस ने तीनों की फोटो जारी कर लोगों से मदद मांगी है। सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया की सोशल मीडिया पर चोरों की तस्वीर जारी की गई है। साथ ही मुख्य चौराहों पर चस्पा की गई है। (संवाद)