फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: केजीएमयू के लापता नर्सिंग अधीक्षक को खोजने बहराइच पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग में तैनात नर्सिंग अधीक्षक पवन गर्ग 27 सितंबर की शाम से लापता हैं। मंगलवार को उनकी कार सीतापुर जिले में लावारिस हालत में मिली। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने बृहस्पतिवार को चहलारी घाट पहुंचकर उनकी तलाश में नदी और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन कोई शव या अन्य सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

बताया गया कि पवन गर्ग 27 सितंबर को कार से घर से निकले थे। अगले दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर उनके भतीजे संजय गर्ग ने लखनऊ के मड़ियांव थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश के लिए छह टीमें गठित की थीं।
मंगलवार को कार मिलने के बाद पुलिस ने सीतापुर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में लखनऊ पुलिस की टीम बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चहलारी घाट पहुंची। पुलिस ने घाट के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले नदी में एक शव उतराते हुए देखा गया था।
विज्ञापन

इस सूचना के बाद पुलिस ने स्टीमर की मदद से नदी में शव की तलाश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई शव बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम स्टीमर से ही सीतापुर क्षेत्र की ओर रवाना हो गई और वहां तलाश जारी रखी। बहराइच के एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें