फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पीसीएस की परीक्षा कराने के लिए प्रशिक्षित किए गए पुलिसकर्मी

विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन में बैठक को संबो​धित करते एएसपी। - फोटो : बहराइच के पुलिस लाइन में बैठक को संबो​धित करते एएसपी।
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोजन की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को प्रस्तावित है। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने पुलिस कर्मियों को परीक्षा कार्य के आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कुल 11 केंद्रों पर होना प्रस्तावित है। परीक्षा में करीब 4320 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है। इसके दृष्टिगत परीक्षा के दौरान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गयी तथा बिना अनुमति किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाना है ।
महिला परीक्षार्थियों के लिए महिला स्टाफ की तैनाती अलग से की गई है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-निकासी मार्ग तथा अन्य जरूरी सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाया गया है। यह भी निर्देशित किया गया कि जनपदीय कंट्रोल रूम से समन्वय बना कर रखें जिससे वे सभी गतिविधियों से अपडेट होते रहें। इस मौके पर सीओ सिटी पहुप सिंह समेत अनेक प्रभारी निरीक्षक, अन्य अधिकारी व आरक्षी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें