फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिस को नेपाल में नहीं मिली श्रद्धा, खाली हाथ लौटीं टीमें

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा के ग्रामीण रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों का परिचय पत्र देक करते एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। लखनऊ के शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल गईं पुलिस की तीन टीमें खाली हाथ लौट आई हैं। नेपाल में उसके होने की सूचना पर तलाश अभियान चलाया गया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वह लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। ऐसे में उसके दोबारा नेपाल से भारत में प्रवेश करने की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां बहराइच और श्रावस्ती के सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरत रही हैं। मुख्य मार्गों के साथ ग्रामीण पगडंडियों और जंगल से जुड़े रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है। आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिल सके।
इस बीच, श्रद्धा के वकीलों के जरिये अदालत में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की चर्चा भी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसएसबी कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। मुख्य मार्गों के साथ ग्रामीण रास्तों की भी लगातार निगरानी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

प्यूठान से सुनौली तक के रास्ते पर नजर
नेपाल के प्यूठान से सुनौली बॉर्डर तक सड़क मार्ग की दूरी करीब 185 किलोमीटर है। सामान्य परिस्थितियों में इस दूरी को तय करने में चार से पांच घंटे लग सकते हैं। संभावित मार्ग भालुवांग, चनौटा, कृष्णानगर, तौलिहवा और भैरहवा से होकर सुनौली पहुंचता है। यहां से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया जा सकता है। हालांकि, श्रद्धा के इस मार्ग से आने या वहां मौजूद होने की पुष्टि नहीं हुई है। मिले इनपुट के बाद इस सीमा पर भी सतर्कता बरती जा रही है।
वेष बदलकर प्रवेश करने का इनपुट
सीमा पर तैनात खुफिया अधिकारियों के हवाले से श्रद्धा के वेष बदलकर नेपाल से भारत में दोबारा दाखिल होने की आशंका जताई गई है। इसी सूचना के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। हालांकि, उसके संभावित प्रवेश मार्ग और वेष बदलने संबंधी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां संभावित रास्तों पर सतर्कता बरत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें