फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। धर्मनपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से हुई दूल्हे की चचेरी बहन की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को असलहे के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरपतार करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव निवासी चेतराम के पुत्र आशीष की शादी रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी पृथ्वीराज की बेटी से तय हुई थी। शादी समारोह में जयमाल के दौरान किसी अज्ञात युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। जिसमें दूल्हे की चचेरी बहन 10 वर्षीय काजल की गोली लगने से मौत हो गई थी। एसपी सुजाता सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर रामगांव थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव निवासी मोनू पुत्र इतवारी को नौतला चौराहे से गिरपतार कर लिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुृमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 12 बोर तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें