फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट में पकड़ा गया शिकारी, बंदूक व जहर बरामद

विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज में बंदूक के साथ पकड़ा गया शातिर ​शिकारी। - फोटो : कतर्नियाघाट रेंज में बंदूक के साथ पकड़ा गया शातिर ​शिकारी।
विज्ञापन
मिहींपुरवा/बिछिया। कतर्नियाघाट बाघ अभयारण्य में मंगलवार को वन विभाग ने शिकारी गिरोह के सरगना को घने जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शिकार में प्रयुक्त अवैध बंदूक और जहर की पुड़िया बरामद हुई है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि नव वर्ष पर जंगल में शिकारियों के घुसपैठ की सूचना मिली थी। इस पर टीमों को अलर्ट किया गया था। उसी के तहत गश्ती टीम मंगलवार सुबह कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में गश्त पर थी। तभी आंबा-बिछिया मार्ग पर वाचर संजय गौंड व रामनाथ ने घेराबंदी कर शिकारी रमपुरवा फकीरपुरी गांव निवासी शिव प्रसाद को धर दबोचा। आरोपी के पास से एक अवैध बंदूक और जहर की पुड़िया बरामद हुई। पूछताछ के दौरान शिकारी शिव प्रसाद ने बताया कि जहर का उपयोग वन्यजीवों के शिकार में किया जाता था।

डीएफओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी लंबे समय से अवैध शिकार के नेटवर्क से जुड़ा था। वह पूर्व में भी कई बार वन्यजीव शिकार के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी को रेंज कार्यालय लाकर पूछताछ के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें