फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली आज, बहराइच छावनी में तब्दील

Sat, 10 Dec 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वरिया के सुहेलदेव मैदान में रविवार को होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी रैली की तैयारियों को शनिवार शाम अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ बहराइच पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दोपहर में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का रिहर्सल किया। 
विज्ञापन


करीब 120 बीघा क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के मुताबिक ढाई लाख लोगों की क्षमता का मैदान है। भीड़ आने की उम्मीद है। उसी हिसाब से व्यवस्थाएं की गई हैं।

एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि रैली के लिए गैर जनपदों से 12 एसपी, 15 एएसपी, 44 सीओ, 62 इंस्पेक्टर, आठ कंपनी पीएसी, आठ कंपनी आरएएफ तथा सीआरपी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा तीन हजार कांस्टेबिल व हेड कांस्टेबिल भी तैनात किए गए हैं। नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट के मुताबिक प्रधानमंत्री 12:30 बजे दिल्ली से बहराइच के लिए रवाना होंगे। वह 1:30 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा बहराइच के लिए प्रस्थान करेंगे। 1:55 बजे बहराइच पहुंच दो बजे सभा को संबोधित करेंगे। तीन बजे पुन: लखनऊ होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें