फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पौधे रोपकर लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

Fri, 05 Jun 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में मरीमाता मंदिर के पास पौधरोपण करते सांसद व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में ‘एक पेड़-मां के नाम’ अभियान चला। सरयू तट पर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर जागरूकता रैली भी निकाली गई।

जनपद का मुख्य कार्यक्रम सरयू नदी के पावन तट पर स्थित श्री मरी माता मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। यहां सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधिशासी अधिकारी प्रतिमा सिंह, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद शाकिब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं बहराइच वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों में भी ‘एक पेड़-मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली गईं तथा पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें