फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता व अखंडता की ली शपथ

विज्ञापन
जरवलरोड थाने पर गुरुवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर शपथ लेते पुलिकसर्मी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। पुलिस लाइंस परिसर में एसपी ने जवानों को देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। एएसपी ग्रामीण की अगुवाई में नगर की सड़कों पर मार्चपास्ट भी निकाला गया। एसएसबी कैंप में भी संकल्प सभा आयोजित हुई।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले के सभी पुलिस थानों और एसएसबी कैंप में राष्ट्रीय एकता व अखंडता दिवस के रूप में मनायी गयी। पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जवानों व पुलिस अधिकारियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। एसपी कार्यालय में एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
इसी तरह जनपद के सभी थानों और चौकियों में भी पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह की अगुवाई में एसपी कार्यालय से मार्चपास्ट भी निकाला गया। इसमें होमगार्ड, एनसीसी कैडेट, पुलिसकर्मी, रिक्रूट आरक्षी समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

एसएसबी मुख्यालय अगैया में कमांडेंट एसके शर्मा व कमांडेंट उदयप्रताप सिंह की अगुवाई में एकता व अखंडता की शपथ एसएसबी के जवानों ने ली। इस मौके पर उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर रिसिया थाने में थानाध्यक्ष पीपी पांडेय की अगुवाई में जवानों ने शपथ ली। जबकि जरवलरोड थाने में प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल की अगुवाई में एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें