फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी भाई-बहन को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 07 Jul 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
भार्ई-बहन का सम्मान करते उप मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर में भाजयुमो की ओर से आयोजित खेलो भारत अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके बहराइच के खिलाड़ी भाई-बहन को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी भाई-बहन का उत्साह बढ़ाया। 
विज्ञापन


लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर में बीते दिन भाजयुमो की ओर से खेलो भारत अभियान के तहत खेल कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, खेल मंत्री चेतन चौहान, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय संयोजक पूनम महाजन, करणम मल्लेश्वरी व सुब्रत पाठक ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके बहराइच के निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी अंश श्रीवास्तव (11) व बहन आंशी श्रीवास्तव (9) को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खिलाड़ी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बच्चों के पिता शूटिंग खेल के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान सिर्फ भाजपा सरकार में ही है। बहराइच के खिलाड़ी भाई-बहन के लखनऊ में सम्मानित होने की खबर से जिले के खिलाड़ी भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें