फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पीपा पुल बनकर तैयार

Tue, 07 Apr 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच-लखनऊ हाईवे पर सरयू नदी पर बन कर तैयार हुआ पीपे का पुल। - स्रोत : स्थानीय लोग
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ से बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। घाघरा नदी पर पीपा पुल लगभग बनकर तैयार हो गया है और 15 अप्रैल से इस पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पुल के एक हिस्से में करीब 14 पीपों पर रेलिंग लगाने का कार्य चल रहा है, जबकि दोनों ओर एप्रोच मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर सद्दाम ने बताया कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और जल्द ही पुल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही पीपा पुल पर आवागमन शुरू होगा, उसके बाद पुराने संजय सेतु को मरम्मत के लिए बंद कर दिया जाएगा। लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि सेतु की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


डबल लेन पीपा पुल शुरू होने से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के छोटे वाहनों को लखनऊ आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। हालांकि, बड़े वाहनों को सीतापुर या अयोध्या मार्ग से ही आवागमन करना होगा। संजय सेतु पर करीब दो महीने तक मरम्मत कार्य चलने की संभावना है।
विज्ञापन


इंजीनियर सद्दाम ने बताया कि एप्रोच मार्ग, रेलिंग समेत शेष कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं और तय समय सीमा में पुल को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें