फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पाॅयनियर की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को रविंद्रनाथ सिंह मेमोरियल सीनियर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पायनियर क्रिकेट क्लब ने फ्यूजन क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पायनियर ने पहले गेंदबाजी चुनी। फ्यूजन ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाए। वैभव सूरज ने 70 और निखिल श्रीवास्तव ने 30 रन बनाए। पायनियर के जतिंदर सिंह और विरेंदूर गोराया ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पायनियर ने 22.5 ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज की। अमन अली ने 50 और त्रिपुरेश कुमार ने 26 गेंदों में 46 रन बनाए। अमन अली मैन ऑफ द मैच चुने गए। अकील अहमद और रेहान खान ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान डीसीए अध्यक्ष अमित ठाकुर, संस्थापक भारत महमूद खान और सचिव राशिद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें