फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी पिंकी, बहराइच में प्रेमी के साथ ठहरी

विज्ञापन
प्रेमी युगल के फांसी लगाने के बाद होटल की ऊपरी मंजिल पर देखते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल के सामने स्थित अवध कैलाश होटल में प्रेमी के साथ फंदे से लटकी मिली गौतम बुद्धनगर निवासी पिंकी (46) के मामले में पुलिस की जांच में नया तथ्य सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पिंकी अपने ससुराल से लखनऊ में सहेली से मिलने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह लखनऊ जाने के बजाय बहराइच पहुंच गई। यहां वह 22 सितंबर से प्रेमी के साथ होटल में ठहरी थी। पुलिस के अनुसार, पिंकी के ससुराल वालों से संपर्क करने पर पता चला कि वह लखनऊ में सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह बहराइच कैसे पहुंची और प्रेमी के साथ होटल में कब से ठहरी थी, इसकी जांच की जा रही है। दोनों के बीच प्रेम संबंध कब से चल रहा था, पुलिस इसका भी पता लगा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पिंकी के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी से दोनों परिवारों में खलबली मच गई। मायके और ससुराल के लोग बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस होटल में ठहरने के दौरान दोनों की गतिविधियों और उनके बीच संपर्क से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें