फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिकअप ने मारी टक्कर, टूटकर एचटी लाइन से टकराया रेलवे क्रॉसिंग का बूम

विज्ञापन
जरवलरोड में कार की टक्कर से टूटा रेलवे का बैरियर। 
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर शनिवार रात जरवलरोड चौराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से क्रॉसिंग का बैरियर टूटकर रेलवे की हाईटेंशन विद्युत लाइन (ओएचई) से टकरा गया। इससे बड़ा हादसा बच गया। हादसे में बैरियर टूटने के बाद स्लाइडर बैरियर लगाकर ट्रेनों को क्रॉसिंग से गुजारा गया।
विज्ञापन


शनिवार शाम सात बजे गोरखपुर से गोमती नगर जा रही ट्रेन नंबर 15081 इंटरसिटी एक्सप्रेस के जरवलरोड स्टेशन से छूटने के बाद रेलवे गेट संख्या 296 ए को बंद किया गया था। इंटरसिटी एक्सप्रेस निकल जाने के बाद गेट मैन रवि कुमार गेट खोल रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन बैरियर से टकरा गया। इससे बैरियर टूटकर ओएचई से टकरा गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ समेत रेलवे के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें