फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जायरीन को बहराइच ले जा रही पिकअप पलटी, पांच जख्मी

Wed, 10 May 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बस्ती जिले से जायरीन को लेकर एक पिकअप बुधवार को बहराइच जा रही थी। बौद्ध परिपथ स्थित सीआरबी इंटर कॉलेज के निकट सामने से आ रहे छोटे भार वाहन को बचाने के प्रयास में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। इसमें पिकअप सवार महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बहराइच के दरगाह मेले का आगाज हो चुका है। जहां जियारत करने बुधवार को बस्ती जिले के थाना मुंडेरवा क्षेत्र अंतर्गत बरहऊवा गांव से 21 लोग बहराइच आ रहे थे। यह सभी पिकअप से बहराइच दरगाह जा रहे थे। जैसे ही पिकअप नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के कटरा स्थित चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के सामने पहुंची, बहराइच की तरफ से आ रहे छोटा भार वाहन अचानक सामने आ गया।
इससे दोनों चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठे और पलट गए। इस हादसे में पिकअप सवार रामकुमार (26), गंगा प्रसाद (60), मिठाई लाल (60), राम अवतार (30) व सावित्री (30) गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य सवार दुर्घटना में बाल-बाल बचे। मौके पर पहुंची कटरा पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएससी इकौना पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं साथ में मौजूद लोग साथियों के स्वस्थ होने के इंतजार में कटरा ही रुके हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया हैं।
विज्ञापन

लगातार टूट रहे नियम, हो रहे हादसे
बौद्ध परिपथ पर भार वाहनों पर यात्रियों को लाने ले जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात चाहे दरगाह मेले की हो या बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मेले की। पैसा बचाने के चक्कर में लोग भार वाहनों से ही आ जा रहे हैं। इनमें क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाई जा रही है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। इसके बाद भी यातायात नियमों का अनुपालन कराने में पुलिस रुचि नहीं ले रही है। बुधवार घटी यह घटना भी इसी का प्रमाण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें