फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, 20 बाराती घायल

Sun, 09 Jun 2019 11:46 PM IST
Praveen Singh amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगांव थाना क्षेत्र के जब्दी गांव में वैवाहिक समारोह का आयोजन था। यहां कैसरगंज तहसील क्षेत्र के कटका मरौठा गांव से बारात गई थी। बारात में शामिल होने के लिए कुछ लोग पिकअप से गए थे। वैवाहिक समारोह से रविवार को दोपहर लौटते समय सीतापुर-बहराइच हाईवे पर मानपुरवा गांव के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार 20 बाराती घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के जब्दी गांव निवासी सुखलाल की बहन की शादी शनिवार को थी। बारात कैसरगंज तहसील क्षेत्र के कटका मरौैठा गांव से आई हुई थी। शनिवार की शाम विवाह का कार्यक्रम निपटने के बाद रविवार को बारात की विदाई की गई थी। इसमें शामिल कुछ बाराती एक पिकअप पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के सीतापुर-बहराइच हाईवे पर मानपुरवा गांव के पास अचानक पिकअप बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

हादसे में वाहन पर सवार कटका मरौठा गांव निवासी गोविंदे (40), कृपाल (50), भोला (40), गुंजन (15), किसाने (50), हरिपाल (45), लक्ष्मी (20), तारा (40), इंदर (45), बिट्टा (35), पूनम (40), शीबा (25), शीला (35), सोना देवी (30), मीरा देवी (41), जगरानी (40) समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। पिकअप पलटते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे बेड़नापुर के चौकी इंचार्ज केदारराम व अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। घायलों में कृपाल, गोविंदे और हरिपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें