फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बंद मिला पीएचसी, प्रभारी समेत पूरे स्टॉफ का वेतन रोका

विज्ञापन
 नानपारा में पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। 
विज्ञापन
नानपारा। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन में अनियमितता की शिकायत पर शनिवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा को प्रभारी समेत सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ संजय कुमार शर्मा शनिवार को सुबह 9.30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चौकीदार ने सीएमओ के सामने स्वास्थ्य केंद्र का ताला खोला। चौकीदार खोल रहा था, जबकि केंद्र प्रभारी डॉ. राजितराम निषाद समेत पूरा स्टॉफ अनुपस्थित मिला। कुछ बाहरी लोग मौके पर मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य के सभी कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ डॉॅ. संजय ने कहा कि सभी सीएचसी व पीएचसी की जांच की जाएगी। सभी चिकित्सक अपने कर्त्तव्यों में लापरवाही न बरतें। अनुशासनहीनता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें