जिले में खरीफ के दौरान किसानों को उर्वरक की किल्लत नहीं होगी। इसके लिए विकास खंडवार उर्वरकों का वितरण किया गया है। सुपर विजन के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किए गए हैं।
अगर किसी दुकानदार या समिति संचालक द्वारा किसानों से सादी यूरिया का मूल्य 334 रुपये व नीम कोटेड का मूल्य 348 रुपये से अधिक लिया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी मोहम्मद जुबैर अली हाशमी ने दी।
उन्होंने बताया कि इकौना के किसान सेवा सहकारी समिति इकौना, कल्यानपुर व सेमगड़ा सहित पीसीएफ इकौना के लिए एडीसीओ इकौना को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया गया है।
जबकि गिलौला में किसान सेवा सहकारी समिति गिलौला, साधन सहकारी समिति कटार, प्रहलादा, लेंगड़ीगूलर, गुजरवारा, हुसैनपुर खुरहुरी, धुंसवा, नीबाभारी, परेवपुर, इटरौली व रामगढ़ी के लिए जिला कृषि अधिकारी को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया गया है।
जबकि हरिहरपुररानी में नौबस्ता, तिलकपुर, सलारपुर, अकबरपुर, भिनगा देहात, मछरिहिवा, बैरागीजोत, शाहपुर कला, परसा डेहरिया, मोहम्मद पुर कला व हरिहरपुररनी के लिए उप कृषि निदेशक को पर्यवेक्षणीय अधिकारी बनाया गया।
जमुनहा के शिकारीचौड़ा, मल्हीपुर खुद, इमिलिया करनपुर, हरदत्त नगर गिरंट, गौसपुर, नासिरगंज, लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, कथरामाफी, जमुनहा भवनियापुर व लालबोझा दर्वेश गांव के लिए सहायक निबंधक सहकारी समितियां को पर्यवेक्षणीय अधिकारी बनाया गया है।
सिरसिया में बनकटवा जुड़पनिया, सिरसिया, वीरपुर, परसोहना, भरथाकला, दुर्गापुर, लक्ष्मनपुर बाजार, एकघरवा और विशुनापुर पड़वलिया के पर्यवेक्षणीय अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी होंगे।