फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ओवरब्रिज निर्माण में लोगों को न हो असुविधा

Thu, 10 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को गोंडा-बहराइच मार्ग के बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिज निर्माण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीएम मोनिका रानी ने ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान आमजन को कोई असुविधा न होने पाए, इसका ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बहराइच-चिलवरिया रेल सेक्शन के संपार संख्या 40 ए पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण की प्रगति को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम मोनिका रानी ने कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम बाराबंकी के परियोजना प्रबंधक एपी सिंह के साथ बैठक की। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि सेतु निर्माण के लिए शासन की ओर से 2624 लाख की धनराशि स्वीकृति हुई थी। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि दिसंबर 2024 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें