फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क पर पिस्टल देख सहमे लोग

Mon, 24 Apr 2023 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे में सोमवार दोपहर सड़क पर एक पिस्टल पड़ी देख राहगीर सहम गए। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। एक होमगार्ड उसे लेकर थाने चला गया। पुलिस ने उसे प्लास्टिक का खिलौना बताकर मामले को रफादफा कर दिया।
विज्ञापन


नवाबगंज कस्बे में सोमवार दोपहर सब कुछ सामान्य चल रहा था। दोपहर लगभग 3:30 बजे घंटाघर के पास एक दुकान के सामने कुछ राहगीरों ने पिस्टल पड़ी देखी। पिस्टल मिलते ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। कोई हत्या के लिए ले जाने तो कोई इसे तस्करी से जोड़ने लगा।

इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और उसे अपने बेटे द्वारा गिराने की बात कही। जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया।थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि वह वास्तविक पिस्टल नहीं है, बल्कि प्लास्टिक की नकली पिस्टल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें