फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को एक्सीडेंटल सांसद के रूप में जानती है जनता : प्रभारी मंत्री

Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद शनिवार को बहराइच दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं से जिला कार्यालय में मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने दावा किया कि जनता उन्हें पप्पू के नाम से जानती है। राहुल गांधी को न तो राजनीति की बुनियादी समझ है और न ही भारतीय संस्कृति का समुचित ज्ञान है। गांधी परिवार से संबंध होने के कारण ही वह राजनीति में हैं और जनता उन्हें केवल एक एक्सीडेंटल सांसद के रूप में जानती है।


राहुल गांधी द्वारा हाल ही में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए वक्तव्य के मामले में पूछने पर प्रभारी मंत्री ने कहा ऐसे बयानों और आरोपों को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें