फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से भड़के लोग

विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते मुस्ल - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सोशल मीडिया पर हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्विटर अकाउंट बनाकर कुछ लोगों ने हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के संबंध में अभद्र टिप्पणी कर दी। शहर के सलारगंज नई बस्ती मोहल्ला निवासी मोहम्मद शुएब ने ट्विटर पर इसे देखा तो अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दी। इस पर मोहल्ला निवासी मलिक मोहम्मद अब्दुल मन्नान, अब्दुल कुद्दूस आदि ने भी टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जतायी।
22 अक्तूबर को ट्विटर अकाउंट पर की गई पोस्ट के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। दरगाह थाने में भी तहरीर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद शुएब की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मोबाइल नंबर से ट्विटर अकाउंट बनाया गया था, उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें