फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली कटौती से नाराज लोगों ने उपकेंद्र का किया घेराव

विज्ञापन
 रिसिया में बिजली उपकेंद्र का घेराव करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
रिसिया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेंद्र रिसिया का घेराव कर जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि भीषण उमस और गर्मी के बीच क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों से विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। डॉ. शिवेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली कटौती की जाती है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है और घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और अवर अभियंता (जेई) से वार्ता कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दोनों अधिकारियों ने बैठक में होने का हवाला देकर आने से इन्कार कर दिया और फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। डॉ. शिवेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें