बहराइच। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पेंशनरों की पेंशन के भुगतान के लिए भारत सरकार की ओर से नया माध्यम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांगजनों की पेंशन 15 अक्तूबर 2026 तक उनके आधार और एनपीसीआई पोर्टल से लिंक बैंक खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने दिव्यांगजनों से अपील की कि भुगतान को लेकर अनावश्यक रूप से परेशान न हों और निर्धारित समय तक प्रतीक्षा करें। बैंक खाते के आधार एवं एनपीसीआई से लिंक होने की स्थिति भी सुनिश्चित कर लें।