फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जनसुनवाई से पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त को बुके भेंट करते पेंशनर्स।
विज्ञापन
बहराइच। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर आयोजित पेंशनर्स जनसुनवाई से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिली। शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में संध्या संवाद कार्यक्रम में जीपीएफ व अन्य लंबित भुगतानों की शिकायतें मिलीं। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने औपचारिकताएं पूरी कराकर भुगतान कराया। हरी प्रसाद वर्मा समेत अन्य पात्र कर्मचारियों को कुल 27 लाख 1 हजार 616 रुपये का भुगतान किया गया। इस भुगतान से कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। अन्य प्रार्थना-पत्र पेंशन निदेशालय भेजे गए हैं। मंडलायुक्त ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को हर माह के पहले सोमवार को पेंशन संबंधी मामलों की सुनवाई करने को कहा। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी को देने के निर्देश दिए। अगले छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें