फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ई-केवाईसी के फेर में अटकी 19,547 बुजुर्गों की पेंशन

Fri, 15 Sep 2023 06:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वृद्धावस्था पेंशन के 1,10,547 लाभार्थी, अब तक 77,763 को मिला योजना का लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। गरीब परिवारों के बुजुर्गों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रति माह 1000 रुपये दिए जाते हैं। शासन की ओर से मिलने वाली इस मदद का बुजुर्गों को बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन जिले के 19,547 बुजुर्ग लाभार्थी ऐेसे हैं, जिनकी पेंशन ई-केवाईसी के अभाव में फंस गई है। जिसके चलते बुजुर्ग परेशान हैं और ई-केवाईसी के लिए बैंकों व समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से जिले के बुजुर्गों की आर्थिक मदद के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत गरीब बुजुर्गों को प्रति माह मदद के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना के तहत जिले के 1,10,547 लाभार्थी योजना का लाभ ले रहे थे। लेकिन इस बार सिर्फ 77,763 लाभार्थियों की ही पेंशन आई है।
विज्ञापन

वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से 22,227 लाभार्थियों के खाते में एक सप्ताह के भीतर योजना के तहत एक हजार रुपये की किस्त आने का दावा किया जा रहा है। लेकिन 19,547 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनकी पेंशन ई-केवाईसी न होने से फंस गई है। जिसके चलते लाभार्थी बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन बुढ़ापे के चलते उनके फिंगर स्कैन न होने के चलते उनका ई-केवाईसी नहीं हो पा रहा है और लाभार्थी भटक रहे हैं। वहीं कई लाभार्थी इस दौरान बैंक कर्मियों पर लापरवाही का भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


22 हजार लाभार्थियों के खाते में एक सप्ताह में भेज दी जाएगी पेंशन
जिले के 1,10,547 लाभार्थियों में से 77,763 की पेंशन उनके खातों में पहुंच गई है। 22,227 लाभार्थियों की पेंशन दूसरी लिस्ट में भेज दी गई है और एक सप्ताह में पहुंच जाएगी। शेष बचे लाभार्थियों की पेंशन भी ई-केवाईसी होते ही उनके खातों में भेजी जाएगी।
-रमाशंकर गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें