फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयागपुर को देंगे टाउन एरिया का दर्जा : आजम

Thu, 02 Jul 2015 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर को टाउन एरिया का दर्जा शीघ्र दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही, तालाब बघैल का सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। यह बात प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने कही। वह पयागपुर में अपने परिचित के घर, परिवार समेत घूमने आए थे।
विज्ञापन


पयागपुर के रुकनापुर निवासी अपने परिचित के यहां आजम खान बुधवार देर शाम परिवार समेत पहुंचे। आजम खान ने बताया कि यह उनका निजी कार्यक्रम है, जिसके चलते उन्होंने किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर वार्ता करने से इंकार कर दिया।

आजम ने कहा कि पयागपुर को टाउन एरिया का दर्जा देने के लिए पंचायत चुनाव केे बाद अधिसूचना जारी करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर तालाब बघैल झील पर्यटन से जुड़ जाए तो पयागपुर खुद विकसित हो जाएगा।
विज्ञापन


रात्रि विश्राम के बाद नगर विकास मंत्री गुरुवार दोपहर में वापस लखनऊ लौट गए। हालांकि, लौटते समय उनका वाहन पैंतोरामोड़-कोट बाजार मार्ग पर पयागपुर कस्बे में कीचड़युक्त सड़क में फंस गया, जिसके चलते 10 मिनट तक लोग बेहाल रहे। सड़क की दुर्दशा पर नगर विकास मंत्री ने शीघ्र मार्ग दुरुस्त करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें