फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयागपुर राजघराने के यशवेंद्र सपा में शामिल

Thu, 10 Dec 2015 10:35 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर राजघराने के राजकुमार राजा यशवेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी में शामिल होकर सभी को चौंका दिया है। उनकी निगाह चित्तौरा के ब्लॉक प्रमुख पद पर गड़ी हुई है। इसे लेकर चित्रशाला थिएटर में सपा का कार्यालय भी खोला गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की बैठक गुरुवार को मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में हुई जिसमें जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह गब्बर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान पयागपुर राजघराने के राजकुमार राजा यशवेंद्र सिंह ने सपा का दामन थामते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि राजा यशवेंद्र सिंह हाल में ही हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। उनकी मां भी बीडीसी सदस्य चित्तौरा ब्लॉक से हैं। ऐसे में उनके ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने की संभावना तेज हो गई है। सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव ने उनको पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी निहाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह, मोहम्मद फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें