फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उल्टी-दस्त, बुखार और त्वचा रोग के मरीज बढ़े

Tue, 02 Jun 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर सोमवार को लगी भीड़।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार दोपहर 12:45 बजे तक करीब 2140 मरीजों का इलाज किया जा चुका था, जबकि दिन समाप्त होने तक यह संख्या और बढ़ती रही। सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त, बुखार व त्वचा रोग के मरीज रहे।
विज्ञापन



सोमवार सुबह ओपीडी खुलते ही पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। मेडिसिन, हड्डी रोग, चर्म रोग, बाल रोग और पैथोलॉजी में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। डॉक्टरों के कक्ष मरीजों से खचाखच भरे रहे। मेडिसिन और फिजीशियन कक्ष के बाहर कई मरीजों को अपनी बारी के इंतजार में बरामदों और खुले स्थानों पर बैठना पड़ा।


ओपीडी में उल्टी-दस्त, पेट दर्द व त्वचा संबंधी रोग और सांस की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। जांच कराने के लिए पैथोलॉजी और विभिन्न जांच काउंटरों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उन्हें भर्ती भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से खानपान और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।




बरामदे में घंटों करना पड़ा इंतजार

हड्डी रोग विभाग के बाहर फखरपुर से आए रामकेवल ने बताया कि बेटे रामू को दिखाने में उन्हें दो घंटे से अधिक का समय लगा। तेजवापुर से आईं कलावती ने बताया कि मेडिसिन विभाग में अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें बरामदे में करीब सवा दो घंटे इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद चिकित्सक ने उनका परीक्षण किया। जगदीश और इमरती लाल ने कहा कि पैथोलॉजी में परीक्षण कराने के उन्हें अपने रक्त का नमूना देने में ही डेढ़ घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें