फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सर्दी-जुकाम, डायरिया व निमोनिया के रोगी बढ़े

Sun, 26 Oct 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बदलते मौसम का असर अब बच्चों की सेहत पर दिखने लगा है। मौसम में लगातार आ रहे बदलाव के कारण बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी, निमोनिया, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


शनिवार सुबह ओपीडी खुलते ही मरीजों की लाइन लग गई। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय रोजाना 250 से 300 बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चे सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं।

सामान्य मरीजों को दवा देकर घर भेजा गया, जबकि गंभीर बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल जनरल वार्ड में 38 मरीज भर्ती हैं और पीआईसीयू में 21 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके कुरील ने बताया कि इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम की ठंड से बचाव करें और बच्चों को पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनाएं। बुखार या सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरेलू नुस्खों के बजाय डॉक्टर की सलाह से ही दवा दें, ताकि बच्चे जल्दी स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें