फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बढ़ रहे आई फ्लू के साथ अन्य संक्रमण के मरीज

Fri, 04 Aug 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में पहुंचे 80 फीसदी मरीज संक्रामक रोग से पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। तराई में आई फ्लू व जल जनित संक्रामक रोगों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 80 फीसदी मरीज आई फ्लू व पेट से संबंधी जल जनित बीमारियों से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने मरीजों को इससे बचने के लिए एहतियात बरतने के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
जिले में आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए ज्यादातर निजी विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से छात्र छात्राओं को चश्मा लगा कर ही विद्यालय आने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल में आने वाले ज्यादातर पीड़ित मरीज आई फ्लू संक्रमण से पीड़ित मिल रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 872 मरीज पहुंचे। इनमें 212 मरीज आंख के संक्रमण की परेशानी से पीड़ित थे, जबकि 408 मरीज जल जनित बीमारी उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार व त्वचा संबंधी रोग से ग्रसित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र सर्जन डा. एके सिंह ने बताया कि बरसात व उमस के कारण आंख के संक्रमण बढ़े हैं। इससे लोगों की आंख से पानी गिरने, आंख लाल होने, आंख में दर्द व खुजलाहट होने की शिकायत होती है। सामान्यतः यह संक्रमण एक पखवारे में ठीक हो जाता है। इस दौरान लापरवाही बरतने पर ही यह संक्रमण दूसरों में भी तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें